उत्तराखंड

वेल डन UPCL- चीफ, अधीक्षण, अधिशासी और सहायक अभियंताओं ने अपने एक दिन का वेतन दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में

पत्रांक सं०:- 256/ यूपीईए/महासचिव/2025-

सेवा में,

प्रबन्ध निदेशक, उपाकालि०, वि०का०वि० गब्बर सिंह ऊर्जा भवन, देहरादून।

No2732 NIDHUPCU U-2 D25/09/1025-

विषयः नार मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन दिये जाने के संबंध में।

महोदय

उपरोक्त विषयक जैसा कि आप अवगत हैं कि इस मानसून सत्र में उत्तराखण्ड राज्य के भिन्न-भिन्न हिस्सों/क्षेत्रों में हुई भारी आपदा से जन-जीवन को भारी नुकसान व क्षति पहुँची है एवं उत्तराखण्ड राज्य की सम्मानित एवं धैर्यवान जनता, अपने-अपने सहयोग से इस आपदा से प्रभावित जन-जीवन को पुनर्जीव करने हेतु प्रयास कर रही है।

इत्ती कम में उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोशिएसन (रजीस्ट्रेशन सख्या 795/2000-01) द्वारा अपनी कार्यकारणी की बैठक दिनांक 20.09.2025 में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि उत्तराखण्ड राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में आपदा के दृष्टिगत व सहयोगात्मक, एसोशिएसन के सभी सदस्य अपना एक दिन का वेतन मा० मुख्यमंत्री राहत कोष में देना चाहेगें।

अतः आपसे अनुरोध है कि एसोशिएसन के सदस्यों (संलग्न सूची के अनुसार) के माह सितम्बर, 2025 के वेतन से एक दिन का वेतन काट कर, मा० मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाने हेतु अग्रेत्तर कार्यवाही करने का कष्ट करें एवं साथ ही क्षेत्रीय इकाईयों के वेतन निर्गत करने वाले अधिकारियों को भी इस संदर्भ में निर्देशित करने का कष्ट, करें।

उक्त के साथ ही आपसे विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त एक दिन के वेतन के सापेक्ष संग्रह होने वाली धनराशि को मा० मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये जाने के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधि / प्रतिनिधियों को भी शामिल करने का कष्ट करें।

———————————————

समस्त आहरण वितरण अधिकारी, उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि०,

विषयः- मा० मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन दिये जाने के संबंध में।

कृपया उपरोक्त विषयक महासचिव, उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन के पत्रांक सं० 256/यूपीईए/महासचिव/2025-26 दिनांक 23.09.2025 (छायाप्रति संलग्न) का सन्दर्भ ग्रहण करें, जिसके द्वारा एसोशिएसन ने इस मानसून सत्र में उत्तराखण्ड राज्य के भिन्न-भिन्न हिस्सों/क्षेत्रों में हुई भारी आपदा के दृष्टिगत व सहयोगात्मक, एसोशिएसन के सदस्यों (उक्त पत्र में संलग्न सूची के पृष्ठ सं0-1 से 6 के अनुसार) के माह सितम्बर, 2025 के वेतन से एक दिन का वेतन काट कर, मा० मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाने के साथ क्षेत्रीय इकाईयों के वेतन निर्गत करने वाले अधिकारियों को भी इस संदर्भ में निर्देशित करने हेतु अनुरोध किया गया है।

अतः उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन के उक्त पत्र दिनांक 23.09.2025 द्वारा किये गये अनुरोध के सम्बन्ध में कृपया एसोशिएसन द्वारा उपलब्ध कराई गई संलग्न सूची में सूचीबद्ध कार्मिकों से उक्त के सम्बन्ध में उनकी सहमति प्राप्त करने के उपरान्त अग्रेत्तर कार्यवाही करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *