राज्य निगम कर्मचारी /अधिकारी महासंघ ने किया आंदोलन का ऐलान
सेवा में,
मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून।
विषय :
सार्वजनिक निगमों / निकायों/ उपकर्मों में कार्यरत कार्मिकों की समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की सूचना विषयक।
सन्दर्भ:
1. महासंघ के 10 सूत्री मांग पत्र संख्या-07 दिनांक 15.04.2025 –
2. महासंघ के पत्र संख्या 14 दिनांक 23.08.2025 :-
महोदय
उपरोक्त विषयक सादर अवगत कराना है कि महासंघ द्वारा पत्र संख्या-07 दिनांक 15.04.2025 के माध्यम से 10 सूत्री मांग पत्र पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया गया था। जिसमें मुख्यतः प्रथम मांग सार्वजनिक निगमों/निकायो/उपकर्मों में कार्यरत दैनिक वेतन/संविदा/विशेष श्रेणी/उपनल पी०टी०सी०/आउट सोर्स कार्मिकों के नियमितीकरण एवं अन्य न्यायोचित मांगों का निराकरण न होने के फलस्वरूप पत्रांक संख्या-02 दिनांक 22.03.2025, पत्रांक संख्या-03 दिनांक 22.03.2025, पत्रांक संख्या-07 दिनांक 15.04.2025, पत्रांक संख्या-09 दिनांक 27.05.2025, पत्रांक संख्या-10 दिनांक 27.05.2025 एवं पत्रांक संख्या 12 दिनांक 12. 08.2025 के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया गया था। किन्तु शासन द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने के कारण महासंघ के पत्रांक संख्या-14 दिनांक 23.08.2025 के द्वारा सांकेतिक गेट मीटिंग के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया गया। किन्तु आतिथि तक भी शासन द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने के कारण कार्मिकों में भारी रोष व्याप्त है तथा दिनांक 30.09.2025 को महासंघ की कार्य समिति की बैठक में शासन द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही न किये जाने के कारण निम्मनानुसार आंदोलन का निर्णय लिया गया है-

. दिनांक 14.10.2025
उपजिलाधिकारी कार्यालय श्रीनगर, गढ़वाल में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
2. दिनांक 30.10.2025 उपजिलाधिकारी कार्यालय रामनगर (कुमाऊ) में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
3 3. दिनांक 12.11.2025 परिवहन निगम, ट्रांसपोर्ट नगर, देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
4. दिनांक 10.12.2025 आई.एस.बी.टी. देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
5. दिनांक 20.12.2025 को परेड ग्राउंड देहरादून से मुख्यमंत्री आवास तक महारैली निकाली जायेगी।
6. दिनांक 20.12.2025 तक कोई कार्यवाही न होने पर महासंघ से सम्बद्ध सभी निगमों के कर्मचारी दिनांक 22.12.2025 से कार्य बहिष्कार पर चले जायेंगे।

