उत्तराखंड

धामी सरकार के मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट हो रही तैयार, 100 दिन का देना होगा लेखा-जोखा

देहरादून।धामी सरकार 100 दिन पूरे करने के साथ ही जनता के सामने सरकार के कामों को रखने जा रही है। खबर है कि इसके लिए शासन स्तर पर भी विभिन्न फैसलों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यही नहीं मंत्रियों को भी अपने विभागों में किए गए कामों की रिपोर्ट देनी होगी। साफ है कि इस रिकॉर्ड के साथ ही मंत्रियों के कामकाज का लेखा जोखा और परफॉर्मेंस की स्थिति को भी भांपा जा सकेगा।

बता दें लगातार धामी सरकार चुनाव के दौरान किए गए वायदों को पूरा करने की कोशिशों में जुटी हुई है।इस कड़ी में अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाने के वायदे पर सरकार फैसला ले चुकी है।इतना ही नहीं यूनिफॉर्म सिविल कोड के मामले पर भी सरकार ने कमेटी का गठन करते हुए जनता के सामने संदेश देने का काम किया है।भाजपा नेता कहते हैं कि उनकी सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी है।इसीलिए सरकार 100 दिनों को लेकर अपने कामों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखने जा रही है।

उत्तराखंड में मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की जा रही है।धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा इसे जनता के सामने रखने जा रही है।वहीं, कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा सरकार और संगठन पर निशाना साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *