उत्तराखंड

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की कल जल संस्थान मुख्यालय में है महत्वपूर्ण बैठक

उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ, उत्तराखण्ड प्रदेश के समस्त प्रदेश/मण्डलीय /शाखा स्तरीय पदाधिकारियों/कार्य समिति सदस्यों/आम सदस्यों को सूचित करना है कि दिनांक 16.10.2025 दिन, ब्रहस्पतिवार को 11:30 बजे जल संस्थान मुख्यालय, जल भवन, बी-ब्लॉक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में निम्न प्रस्तावित विषयों पर आमसमा आयोजित की जानी सुनिश्चित हुई है।

बैठक में निम्न विषय विचारणीय है-

1. गत सभा की कार्यवाही की पुष्टि ।

2. सदस्यता एवं अनुदान के सम्बन्ध में।

3. कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श

5.उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के सम्बन्ध में विचार विमर्श।

4. मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा वर्ष 2003 में नियमित हुये कर्मचारियों को वर्ष 1996 से सेवालाभ अनुमन्य कराये जाने हेतु निर्गत आदेशों के सम्बन्ध में विचार विमर्श।

6-विभाग के राजकीयकरण के सम्बन्ध में विचार विमर्श।

7.वर्तमान में अनावश्यक रूप से स्थानान्तरित किये गये कर्मचारियों का स्थानान्तरण निरस्त किया जाये।

8. हल्द्वानी में राजपुरा स्थित नलकूप परिसर में उपलब्ध भूमि पर संघ गबन का निर्माण कार्य कराये जाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श।

9. समूह ‘घ’ से समूह ‘ग’ में कर्मचारियों की पदोन्नति यथाशीघ्र की जायें

10. राजकीय विभागों के वैयक्तिक सहायक संवर्ग के ढांचे में स्टाफिंग पैटर्न लागू किया जाये।

11. वर्ष 2005 के उपरान्त नियुक्त कर्मियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ प्रदान किया जाये तथा एन०पी०एस० से आच्छादित कर्मचारियों को ग्रेज्युटी का लाभ प्रदान किया जाये।

12. विभागीय ढांचे में संशोद्धन करने हेतु विचार विमर्श।

13. विभाग में स्थानान्तरण नीति बनाये जाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श।

५. पी०टी०सी० कर्मचारियों का मानदेय कम से कम ₹ 18000-00 प्रतिमाह किया जाये।

15. अन्य विषय अध्यक्ष महोदय के आदेशानुसार।

अतः उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के समस्त प्रदेश / मण्डलीय / शाखा स्तरीय पदाधिकारियों/कार्य समिति सदस्यों/आम सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि नियत तिथि तथा समय पर आम सभा में प्रतिभाग करने का कष्ट करेंगे।

उत्तराखण्ड जल संस्थान के कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ, उत्तराखण्ड प्रदेश के समस्त प्रदेश/मण्डलीय / शाखा स्तरीय पदाधिकारियों / कार्य समिति सदस्यों/आम सदस्यों की दिनांक 18.10.2025 दिन, ब्रहस्पतिवार को 11:30 बजे जल संस्थान मुख्यालय, जल भवन, बी-ब्लॉक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में आमसमा आयोजित की जानी सुनिश्चित हुई है। बैठक में दोपहर 1:00 बजे मुख्य महाप्रबन्धक महोदय से वार्ता भी होनी है। बैठक में उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के समस्त प्रदेश/मण्डलीय / शाखा स्तरीय पदाधिकारीगण / कार्य समिति सदस्य / आम सदस्य सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *