उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री आवास करेगा कूच

देहरादून।राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की ओर से पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 12.11.2025 को ट्रांसपोर्ट नगर रोडवेज कार्यशाला परिसर निकट आईएसबीटी देहरादून में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 तक दूसरे चरण के धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया l जिसकी अध्यक्षता राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पंत ने की एवं धरना कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव श्याम सिंह नेगी ने किया।

धरना प्रदर्शन में उपस्थित तमाम वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में सरकार की नीतियों के विरोध मे सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने/ आंदोलन को और तेज करने आगामी कार्यक्रम एवं रैली मैं अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी का आह्वान किया गया । राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश पंत ने अपने वक्तव्य में कहा है कि सरकार हमारे आंदोलन को हल्के में ना ले तथा 10 दिसंबर के धरना कार्यक्रम एवं 20 दिसंबर 2025 को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक निकलने वाली रैली मे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आवाह्न किया गया l महासंघ के संरक्षक दिनेश गोसाई एवं बी.एस रावत ने अपने संबोधन में कहा है कि सरकार एवं शासन नियमितिकरण नियमावली को शीघ्र जारी करें एवं कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा ना ले l

महासंघ के प्रदेश महासचिव श्याम सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा है कि सरकार/शासन कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द से जल्द शासनादेश जारी करें, साथ ही कर्मचारियों से आगामी कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभा करने/ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई । महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश रमोला ने अपने वक्तव्य मे सभी कर्मचारियों से आपसी मतभेद भूल कर आंदोलन मे सहयोग का आवाहन किया गया। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के मुख्य सलाहकार विजय खाली अपने संबोधन में कर्मचारियों से एकजुट होकर रैली अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी करने का आह्वान किया गया l

महासंघ के सलाहकार रामचंद्र सेमवाल ने अपने वक्तव्य में सरकार द्वारा कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया है l महासंघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष मनमोहन सिंह चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा है कि अब समय आ गया है कि सभी कर्मचारी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे और अपना विरोध दर्ज कराए, महासंघ के उप महासचिव शिशुपाल सिंह रावत ने अपने वक्तव्य में महासंघ के सभी घटक संघ के कर्मचारियो से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है l

गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं राज्य कर्मचारी अधिकारी महासंघ के संगठन सचिव ओपी भट्ट ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह संघर्ष आदेश जारी होने तक जारी रहेगा l परिवहन निगम के वरिष्ठ साथी अनुराग नौटियाल ने संबोधन में कहा है कि पूर्व में सरकार एवं शासन के साथ जो समझौते हुए है उसको शासन द्वारा लागू नहीं किया जा रहे हैं जिससे कर्मचारियों में भारी गुस्सा है l महासंघ के प्रदेश उप महासचिव अरविंद सिंह नेगी ने अपने वक्तव्य में महासंघ के सभी कर्मचारी से सहयोग की अपील करते हुए इस लड़ाई को संयुक्त रूप से लड़ने का आवाहन किया गया । आज धरना प्रदर्शन में सभी निगमो के कर्मचारियो द्वारा भारी संख्या मे उपस्थित होकर अपना योगदान दिया गया l

बीएस रावत, दिनेश गोसाई, दिनेश पंत, विजय खाली, श्याम सिंह नेगी, राजेश रमोला, रामचंद्र सेमवाल, शिशुपाल सिंह रावत, अनुराग नौटियाल, मुकेश नैथानी भूपेंद्र बुटोला, रमेश चंद्र शर्मा, चतर सिंह चौहान, अरविंद सिंह नेगी, जगदीश कांडपाल, जितेंद्र सिंह, सुबोध उनियाल, राजेंद्र नेगी, भूपेंद्र सिंह, आशीष पेटवाल, धीमान जी, लाल सिंह रौतेला, अनिल भट्ट, धन सिंह चौहान, शाकंभरी रावत, नंदकिशोर तिवारी, अतुल कुमार, आदि कर्मचारी साथी उपस्थित रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *