उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में जनता की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में जनता की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

खटीमा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृहक्षेत्र खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनता की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।

लोहियाहेड स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री धामी ने मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान क्षेत्रीय लोगाें ने सीएम का स्वागत किया। इसके बाद सीएम कैंप कार्यालय में लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को जनता की सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। वहां पर रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, खटीमा पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, डीएम चंपावत मनीष कुमार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, डीएफओ हिमांशु बागरी, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम तुषार सैनी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *