UPCL की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल?
देहरादून।उत्तराखंड पॉवर कॉर्परेशन लिमिटेड की कार्यशैली पर आजकल लगातार सवाल उठ रहे है।इसी साल जुलाई माह में UPCL में तीन अधीक्षण अभियांताओं की मुख्य अभियंता स्तर पर पदोन्नती हुई थी।नवंबर माह में मुख्य अभियांता (गढ़वाल) के रिटायरमेंट के बाद पादोन्नत हुए तीन मुख्य अभियंताओं में से एक अभियंता को मुख्य अभियंता ( गढ़वाल) का चार्ज दे दिया गया था।हाल ही में UPCL के एक मुख्य अभियंता का निधन हुआ जिसके कारण UPCL में एक मुख्य अभियंता का पद रिक्त हो गया।लेकिन UPCL प्रबंधन ने इस खाली पड़े मुख्य अभियंता पद पर अभी तक किसी अभियंता की नियुक्ति नही की है जबकि जुलाई माह में पदोन्नत हुए तीन अभियंताओं में से दो मुख्य अभियंता अभी तक अधीक्षण अभियंता की जिम्मेदारी संभाल रहे है।नियमानुसार मुख्य अभियंता के रिक्त पद 13 दिसंबर को पदोन्नत पाए दो मुख्य अभियंताओं में से एक अभियंता को जिम्मेदारी दे देनी चाहिए थी।


