उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित

प्रदेश कार्यसमिति की आवश्यक बैठक स्थगन के सम्बन्ध में

अत्यन्त दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आज दिनांक 14.01.2026 को वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष, श्री गिरीश नैथानी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनका असमय चले जाना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि हमारे पूरे संगठन के लिए एक अपूरर्णीय क्षति है। उन्होने सदैव कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष किया और संगठन को मजबूत बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनके निस्वार्थ सेवाभाव व नेतृत्व को सदैव याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन उनके शोक संतप्त परिवार के साथ खडा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं हैं कि कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।

अतः राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की दिनांक 15.01.2026 को पूर्व निश्चित बैठक को स्थगित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *