उत्तराखंड

लेखक गांव में फ्लो पत्रिका ‘फ्लोकल’ का विमोचन

लेखक गांव में फ्लो पत्रिका ‘फ्लोकल’ का विमोचन

महिला सशक्तिकरण को बताया विकसित भारत की नींव

देहरादून। लेखक गांव (थानो) में फिक्की फ्लो उत्तराखंड (FICCI FLO Uttarakhand – The Power of Empower) की ओर से आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में फ्लो की वार्षिक पत्रिका 2025-26 ‘फ्लोकल’ का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं प्रख्यात लेखक डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बताया।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म ‘हक़’ का विशेष प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका निर्णायक है और शिक्षा, नवाचार व उद्यमशीलता के माध्यम से महिलाएं समाज को नई दिशा दे रही हैं।

डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने संबोधन में कहा कि लेखक गांव जैसे सांस्कृतिक और बौद्धिक केंद्र महिला नेतृत्व को सशक्त मंच प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने फिक्की फ्लो के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की मजबूत नींव है।

कार्यक्रम में फिक्की फ्लो देहरादून की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, लेखक गांव की निदेशक श्रीमती विदुषी निशंक, त्रिप्ती बहल, मीनाक्षी सोती, स्मृतिबत्ता, हरप्रीत कौर, मनीत सूरी, शालिनी धांडा एवं रूपा सोनी सहित अनेक सम्मानित महिलाएं उपस्थित रहीं।

आयोजन महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने का प्रेरक प्रयास सिद्ध हुआ, जिसमें महिला शक्ति की सशक्त और सकारात्मक भूमिका को रेखांकित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *