अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ और उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक हुई

0
IMG-20260204-WA0193

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ और उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक हुई

देहरादून।आज दिनांक 4.2.26 को श्री गुरु राम राय इंटर,कॉलेज ,मथुरावाला ,देहरादून में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ और उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षक एकता के मद्देनजर एवं जनपद के सभी* *अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं की भावनाओं के अनुरूप उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून का अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून में दोनों जनपदीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में विलय की घोषणा की गई*।

बैठक में श्री जय प्रकाश बहुगुणा ,संरक्षक। प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय बिजल्वाण,एवं जिला संरक्षक श्री आर.सी.शर्मा ने इस विलय पर प्रसन्नता व्यक्त की व शिक्षक हितों के लिए मील का पत्थर बताया।बैठक में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल नौटियाल,उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री महावीर सिंह मेहता द्वारा संयुक्त रूप से विलय घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।बैठक में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय सरंक्षक श्री जे पी बहुगुणा,प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजलवान,प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठानी .जिलाध्यक्ष देहरादून अनिल नौटियाल,आर सी शर्मा,दिनेश डोबरियाल,राकेश मोहन डबराल,धनंजय उनियाल,कपूर सिंह पंवार,गिरीश सेमवाल,कमलेश गौड़,सुरेंद्र सहगल,राजेंद्र गुवाड़ी,राघवेंद्र प्रताप*कमलेश गौड़,मनमोहन मठपाल ,नितिन रॉक्सवैल,नरेश कोटनाला,रंजन वर्मा आदि उपस्थित रहे।सभी ने आशा व्यक्त की कि अन्य जनपद भी इसी प्रकार के विलय का अनुसरण करेंगे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *