देहरादून: ₹80 हजार रिश्वत लेते ऊर्जा निगम का JE रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून: ₹80 हजार रिश्वत लेते ऊर्जा निगम का JE रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून: बिजली कनेक्शन और विद्युत लोड बढ़ाने के नाम पर ₹80 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) अतुल कुमार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर में तैनात जेई के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया और शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते समय उसे पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

