देहरादून में देह व्यापार का खुलासा, 6 गिरफ्तार; नाबालिग युवती रेस्क्यू

0
FB_IMG_1790994199090

देहरादून में देह व्यापार का खुलासा, 6 गिरफ्तार; नाबालिग युवती रेस्क्यू

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग युवती को भी बरामद कर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव के एक किराए के मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां तीन पुरुष और चार महिलाएं मिलीं। पूछताछ के दौरान एक युवती के नाबालिग होने की पुष्टि हुई।

जांच में पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी मनीष कुमार लखेड़ा ने मकान किराए पर लिया था और दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं को बुलाता था। आरोप है कि ग्राहकों से व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर महिलाओं को किराए के कमरे या ग्राहक के बताए स्थान पर भेजा जाता था।

पुलिस ने मौके से 18 हजार रुपये नकद और अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग युवती को मसूरी घुमाने के बहाने दिल्ली से देहरादून लाया गया था। आरोप है कि बाद में उसे कमरे में रोककर रखा गया।

मामले में पुलिस ने BNS, POCSO एक्ट और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार लखेड़ा, अभिषेक, भानू उर्फ सिद्धांत और दिल्ली निवासी तीन महिलाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *