जल संस्थान मुख्यालय में जल्द होगा धरना प्रदर्शन, जानिएं कारण?
विभाग का राजकीयकरण न किए जाने पर जल भवन मुख्यालय में किया जाएगा धरना।
देहरादून।आज दिनांक 22 /4/ 2026 उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश / गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल की कार्य समिति की बैठक श्री संजय जोशी जी प्रदेश की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। जिसमे विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया गया। बैठक मे कर्मचारियों ने उत्तराखंड जल संस्थान को राजकीय विभाग शीघ्र बनाये जाने, समहू घ से समूह ग मे कर्मचारियो शीघ्र पदोन्नती करना, कर्मचारियो को 10, 16, 26 एसीपी का लाभ शीघ्र अनुमन्य करने, वर्ष 2020 से कर्मचारियों को नये दर से बर्दी का भुगतान शीघ्र करने, रू० 1900 के स्थान पर 2400 ग्रेड पेय का शीघ्र लाभ दिये जाने एवं पाइप लाइन अधीक्षक का ग्रेड पेय 4200 शीघ्र किया उपनल, संविदा, दैनिक, अंशकालिक पीटीसी आउटसोर्स कार्मिको के नियमित करने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई । बैठक में निर्णय लिया गया क्या है कि निश्चित समय के अंतर्गत यदि विभाग का राजकीय करण एवं अन्य मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो जल संस्थान मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किये जाने का निर्णय गया है।
बैठक मे संजय जोशी प्रदेश अध्यक्ष, श्यामसिंह नेगी प्रदेश महामंत्री , रामचन्द्र् सेमवाल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष , लालसिंह रौतेला प्रदेश कोषाध्यक्ष, रमेश चंद आर्य कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष, शिशुपाल सिंह रावत गढ़वाल मंडल महामंत्री , सुनहेरीसिह्, जीवानंद भट्ट, रामप्रसाद चन्दोला, महेश सिंह, संजय शर्मा, राजेश शर्मा, नरेश कश्यप, सनिकुमार, सुधीर काला, अनिल भट, विपिन चौहान, कमलेश्वर पेटवाल, घनानंद थपलियाल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

