अब इस अभियंता को एक्सटेंशन देने की चल रही है तैयारी
विषय : श्री दिनेश चन्द्र गुरूरानी, उपखण्ड अधिकारी (प्रभारी) किच्छा की सेवा निवृत्ति तिथि दिनांक 30.04.2026 से 01 वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।
मुख्य अभियन्ता (वितरण),
उपाकालि,
रूद्रपुर क्षेत्र,
रूद्रपुर।
कृपया उपरोक्त विषयक प्रबन्ध निदेशक महोदय के कार्यालय पत्रांक-2734/एमडी/उपाकालि /ओ-1 दिनांक 13.04.2026 (छायाप्रति संलग्न) का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके साथ मा० संसद सदस्य (लोक सभा), पूर्व केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मत्री, भारत सरकार का कार्यालय पत्रांक-2091/सां/लो. सभा/2026 दिनांक 05.03.2026 संलग्न है, जिसके द्वारा श्री दिनेश चन्द्र गुरुरानी, उपखण्ड अधिकारी (प्रभारी), विद्युत वितरण उपखण्ड, किच्छा जोकि दिनांक 30.04.2026 को कारपोरेशन की सेवाओं से सेवानिवृत्त होंगे, के सम्बन्ध में अध्यक्ष, देवभूमि व्यापार मण्डल समिति (रजि०). किच्छा, जिला उद्यमसिंह नगर का प्रार्थना पत्र संलग्न करते हुए श्री दिनेश चन्द्र गुरूरानी को उनकी सेवा निवृत्ति तिथि दिनांक 30.04.2026 से नियमानुसार एक वर्ष का सेवा विस्तार किये जाने हेतु मा० मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड सरकार से आग्रह किया है।
अतः मुझे आपसे यह कहने का निदेश हुआ है कि उपरोक्त के संबंध में आप अपना मंतव्य/आख्या इस कार्यालय को 03 कार्य दिवस में उपलब्ध कराने का कष्ट करें।


