CM धामी ने इस मामले में दोषियों पर सख़्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश
देहरादून।पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के परिवार को जेड (Z) सुरक्षा प्रदान करने की बात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, जांच के बाद अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस लेटर को फर्जी बताया है।

अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, राधा रतूड़ी ने बताया कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है. सोशल मीडिया पर चल रहे इस फेक लेटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
पैगम्बर मोहम्मद पर दिये गए विवादित बयान के बाद बीजेपी से निष्कासित की गईं पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के परिवार को जेड (Z) सुरक्षा प्रदान करने की बात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, जांच के बाद उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस लेटर को फर्जी बताया है। गौर हो कि पीआईबी के फेक्ट चेक में भी इस पत्र को फेक पाया गया है।

