उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय बैठक डाकपत्थर में आयोजित

0
IMG-20260519-WA0147

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय बैठक डाकपत्थर में आयोजित

पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद स्वर्गीय मेजर जनरल बी.सी.खंडूरी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

देहरादून।।आज उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक निरीक्षण भवन डाकपत्थर में आयोजितकी गई।आज की सभा की अध्यक्षता इंजीनियर युद्धवीर सिंह तोमर तथा संचालन संयोजक इंसारूल हक के द्वारा किया गया।आज की बैठक में प्रदीप कंसल, कार्तिकेय दुबे, राजवीरसिंह, पंकज सैनी ,राकेश शर्मा, विनोद कवि, सुनील मोगा, सुनील तंवर, देवेंद्र शर्मा, बीरबल सिंह, विवेक कुमार, संजय राणा, पंकज नैथानी, दुर्गा पाठक ,गोपाल बिहारी, जगदीश प्रसाद जोशी, राजेश तिवारी, संजय सत्संगी, मनजीत सिंह तोमर, अभिलाष यादव बृजेश यादव, सुखबीर सिंह, साऊथ खान,कलम सिंह चौहान ,जसवीर सिंह, विकास पुंडीर सहित सभी संगठनों के परियोजना स्तर के पदाधिकारीयो ने भी भाग लिया।

आज की सभा में मुख्य रूप से मोर्चा की 19 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु स्थगित किए गए आंदोलन की अवधि पूरी होने के समय तक भी प्रबंधन के द्वारा कोई वार्ता आयोजित करने अथवा समस्याओं का समाधान न करने के विषय में विचार विमर्श हुआ।

मोर्चा की बैठक में वक्ताओं के द्वारा कुछ शरारती तत्वों द्वारा मोर्चा तथा विद्युत विभाग के कर्मचारियों की बिना हस्ताक्षर की फर्जी शिकायत किए जाने तथा उसे पर प्रबंधन द्वारा बिना जांच किए अग्रसारित करने के निर्णयके भी निंदा कीगई।

मोर्चा की बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही 19 सूत्रीय समस्या पत्र के बिंदुओं पर आदेश अथवा समाधान नहीं होने की स्थिति में पूर्व में दिए गए समय सीमा के अनुरूप आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। मोर्चा की बैठक में निगमो में रिक्त पड़े पदों पर तत्काल भर्ती करने की मांग की गई।

सभा के मध्य में सूचना मिलने पर कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भवन चंद्र खंडूरी जी का निधन हो गया है। मोर्चा के द्वारा सभा को स्थगित करते हुए आदरणीय मेजर जनरल बीसी खंडूरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *