उत्तराखंड

पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

देहरादून।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है।भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।इससे जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में लिखा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है, जिसके कारण उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया जाता है।इस दौरान तीन दिनों तक समस्त जनपदों में सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे साथ ही राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

तीन दिन के राजकीय शोक के दौरान कोई भी शासकीय मनोरंजन (Official Entertainment) के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ संपन्न कराई जाएगी। अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *