उत्तराखंड

उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन द्वारा पावर कारपोरेशन को ज्ञापन देकर दिनांक 22-06-2026 से चरणबद्ध आंदोलन चलाने की दी चेतावनी

उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन द्वारा पावर कारपोरेशन को ज्ञापन देकर दिनांक 22-06-2026 से चरणबद्ध आंदोलन चलाने की दी चेतावनी

देहरादून।उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड में दिनांक 26-07-2025 को मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में पूर्ण हुई DPC के परिप्रेक्ष्य में आज तक मुख्य अभियंता स्तर-1, स्तर-2, अधिक्षण अभियंता के 5 पदों पर पदोन्नति आदेश जारी नहीं किये गये हैं तथा प्रभारी निदेशक परिचालन के द्वारा दिनांक 09-06-2026 को ऊर्जा निगम मुख्यालय में प्रबन्धन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में अंतिम आश्वासन दिया गया था कि दिनांक 15-06-2026 सोमवार को इं० राजकुमार की चार्जशीट की अंतिम रिपोर्ट प्रबन्ध निदेशक महोदय को सबमिट कर देंगे लेकिन दिनांक 16-06-2026 सांय तक प्रभारी निदेशक परिचालन द्वारा रिपोर्ट दबा कर रखी गई है जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि *सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता-1, सेवा विस्तारित व प्रभारी निदेशक परिचालन* द्वारा पदोन्नति आदेश जारी करवाने की कार्यवाही को जानबूझकर लंबित किया जा रहा है।

एसोसिएशन ने एक सूत्र में मांग की है कि दिनांक 30-06-2026 के आगे उक्त सेवानिवृत्त अभियंता का प्रभारी निदेशक परिचालन पद पर पुनः सेवा विस्तार न की जाये।

साथ ही एसोसिएशन ने मांग की कि सेवानिवृत्त हो चुके किसी भी कार्मिकों का सेवा विस्तार न दिया जाए। ऐसे सेवा विस्तार से जूनियर अधिकरियों की कैरियर ग्रोथ रूक जाती है।

*एसोसिएशन द्वारा सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता स्तर-1, सेवा विस्तारित एवं प्रभारी निदेशक परिचालन इं० मदन राम आर्य के दिनांक 30-06-2026 को सेवा विस्तार का कार्यकाल समाप्त हो जाने पर इनके रिक्त पद के सापेक्ष, इं० मोहित जोशी का मुख्य अभियंता स्तर-1, इं० रवि कुमार रजौरा का मुख्य अभियंता स्तर-2 व इं० मुनीर आलम का अधीक्षण अभियंता, पद पर डी०पी०सी० करके पदोन्नति आदेश जारी किए जायें।*

दिनांक 22-06-2026 से चरणबद्ध आंदोलन के लिए ज्ञापन देते हुए अध्यक्ष इं० कार्तिकेय दूबे, पूर्व अध्यक्ष वाई०एस० तोमर, महासचिव इं० मुकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं० अमित रंजन, उपाध्यक्ष इं० राहुल चानना, इं० अनिल मिश्रा, इं० सौरभ पाण्डेय, इं० महेश रावत व इं० मनीषा, इं० कल्पना, इं० अनुज , इं० अर्चित भट्ट सहित अनेकों अभियंताओं ने आन्दोलन की सफलता के लिए तीनों निगमों के सभी अभियंता सदस्यों से पूर्ण मनोयोग से भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *