उत्तराखंड

उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा इस दिन देगा मुख्यालय में धरना

देहरादून।उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, उत्तराखण्ड प्रदेश के पत्रांक 02 दिनांक 06.06.2026 के द्वारा एक मांगपत्र मुख्य महाप्रबन्धक महोदय तथा शासन / प्रशासन को प्रेषित किया गया था, जिसमें आज दिनांक तक भी शासन / प्रशासन एवं प्रबन्धक पक्ष द्वारा कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गयी हैं। आज दिनांक तक कोई भी सकारात्मक कार्यवाही न होने के फलस्वरूप समस्त पदाधिकारी / कर्मचारियों में रोष व्याप्त है, जिसके फलस्वरूप दिनांक 18.06.2026 को एक आम बैठक का आयोजन जलकल 32 राजपुर देहरादून में किया गया। बैठक मे निर्णय लिया गया कि दिनांक 25.06.2026 को प्रातः 11:00 बजे जल संस्थान मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा आगामी रणनीति धरना स्थल पर ही तैयार की जायेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन एवं प्रबन्धक पक्ष का होगा। बैठक में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आहवान किया गया।

प्रतिनिधि मण्डल में श्री गजेन्द्र कुमार कपिल, सलाहकार, श्री जयपाल सिंह चौहान, सलाहकार, श्री नन्दलाल जोशी, मुख्य संयोजक, श्री अरविन्द कुमार, श्री गगन शर्मा, श्री सुदीप रावत, श्री संजीव शर्मा, श्री विजय कुमार, श्री अवनीश कुमार, श्री सुरेन्द्र कुमार राणा, श्री धीरज सिंह, श्रीमती आश बिष्ट, श्रीमती कंचन कौशिक, श्रीमती प्रियंका प्रकाश, श्रीमती ममता रावत, श्री सुमित पंवार, श्री संदीप जोशी, श्रीमती अंजलि, श्रीमती पुष्पांजलि, श्री घनश्याम रवि, श्री कुनाल शर्मा, श्री मनोज कुमार, श्री अमजदखान, श्री दिनेश शर्मा, श्री अवनीश कुमार, श्री फतेह सिंह नेगी, श्री विरेन्द्र सजवाण, श्री अशोक शर्मा, श्री सुधीर कुमार, श्री आदेश कुमार, श्री अंकित ममगाई, श्री कमलेश, श्री मोती सिंह, श्री बच्चीराम, श्री रूपेश, श्री विकेश काला, श्री महेश प्रकाश, श्री पंकज ममगई तथा श्री अतुल तोमर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *