उत्तराखंड के शहरों का होगा कायाकल्प, 98 महायोजनाएं तैयार

0
FB_IMG_1789879646145

उत्तराखंड के शहरों का होगा कायाकल्प, 98 महायोजनाएं तैयार

देहरादून। उत्तराखंड में शहरों के सुनियोजित और दीर्घकालीन विकास की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रदेश के 98 छोटे-बड़े शहरों के लिए महायोजनाएं तैयार की जा रही हैं, जिन्हें वर्ष 2041 और 2045 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

अमृत-1 के तहत देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, काशीपुर, नैनीताल और हल्द्वानी समेत 7 शहर शामिल हैं। वहीं अमृत-2 के तहत 23 शहरों के लिए महायोजनाएं तैयार की जा रही हैं।

इन योजनाओं में GIS आधारित प्लानिंग को प्रमुखता दी गई है। इससे भूमि उपयोग, यातायात व्यवस्था, अवैध निर्माण पर नियंत्रण, ड्रेनेज और आपदा प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

सरकार के अनुसार, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास, पर्यटन को बढ़ावा, रोजगार के अवसर और बेहतर बुनियादी सुविधाओं पर भी फोकस किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये महायोजनाएं ट्रैफिक जाम, अवैध निर्माण और अव्यवस्थित शहरीकरण से निपटने के साथ ही जनता को बेहतर सड़कें और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *