कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे क्वीली पालकोट , मंदिर मूर्ति स्थापना मे प्रतिभाग के साथ जन समस्याओं को सुना
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे क्वीली पालकोट , मंदिर मूर्ति स्थापना मे प्रतिभाग के साथ जन समस्याओं को सुना
गजा ( चाका)।नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्वीली पालकोट क्षेत्र का भ्रमण कर पालकोट क्षेत्र के जामरी गाँव स्थित नव निर्मित राजराजेश्वरी मंदिर मे मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल माँ भगवती राजराजेश्वरी मंदिर मे पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हमारी सनातन धर्म की परम्पराएं समाज को एक सूत्र में बांधने तथा नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करती है, कहा कि ग्रामवासियों व श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक विरासत से जुडने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। माँ भगवती से उतराखंड के निरंतर विकास, समृद्धि और सांस्कृतिक गौरव के पथ पर अग्रसर रहने की कामना की, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जामरी, खरसाड, केमसुर मे जनता की समस्याएं भी सुनी तथा दूरभाष से अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए, तीनों जगहों पर विभिन्न गावों के लिए विधायक निधि से धनराशि की घोषणा भी की, उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच से ही लक्ष्य हासिल होते हैं, दूरदर्शी योजना से ही जंगलों में पिरुल इकट्ठा करने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ हो रही है साथ ही वनाग्नि की घटनाओं पर भी रोकथाम हो रही है लेकिन कुछ नकारात्मक तत्वों को महिलाओं का आत्मनिर्भर होना अच्छा नहीं लग रहा है, इस अवसर पर प्रमुख दीक्षा राणा, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष विनय रणाकोटी, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, कनिष्ठ प्रमुख दुर्गा रावत, प्रधान धन सिंह सजवाण, जगदीश सिंह, कांता रावत, राकेश प्रसाद, सुरेश कोठारी, सुरेंद्र सिंह असवाल, अनिता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, लक्ष्मण रावत, प्रदीप, व मुनेंदर उनियाल, दिनेश उनियाल, चंदन सिंह पयाल, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे,

