उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की इस दिन होगी महत्वपूर्ण बैठक
देहरादून।उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड प्रदेश के समस्त पदाधिकारी / कार्य समिति सदस्यों को सूचित करना है कि दिनांक 27.06.2026 दिन शनिवार प्रातः 11:30 बजे संगठन भवन सी-ब्लॉक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में निम्न प्रस्तावित विषयों पर कार्य समिति की बैठक की जानी निश्चित हुई है। सभी पदाधिकारी / कार्यकारणी सदस्य बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने का कष्ट करेंगे। प्रस्तावित बैठक में मण्डल अध्यक्ष / मण्डल महामंत्री एवं समस्त शाखाध्यक्ष शाखा सचिव विषेश रूप से आमंत्रित हैं।


