उत्तराखंड

उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला वाहन भत्ता, बढ़ी नाराजगी

उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला वाहन भत्ता, बढ़ी नाराजगी

देहरादून। उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को अब तक  वाहन भत्ता समय पर न मिलने से विभागीय अभियंताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

अभियंताओं का कहना है कि फील्ड में नियमित निरीक्षण, निर्माण कार्यों की निगरानी और योजनाओं के संचालन के लिए उन्हें लगातार यात्रा करनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें देय वाहन भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है।

अभियंताओं का कहना है कि वाहन भत्ता उनके कार्य की आवश्यकता से जुड़ा हुआ है और इसके भुगतान में हो रही देरी से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि लंबित वाहन भत्ते का शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि फील्ड कार्य प्रभावित न हों।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न विभागों के पात्र अधिकारियों और अभियंताओं को वाहन भत्ता दिए जाने से संबंधित शासनादेश जारी किए हैं।

हालाँकि इस संबंध में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की ओर से प्रबंधन को निरंतर पत्राचार किया गया है एवं बार-बार मांग करने के बावजूद वर्तमान तक पुनरीक्षित वाहन भत्ता जल निगम में लागू नहीं किया गया है, जबकि क्षेत्र में निरंतर भ्रमण के निर्देश दिए जा रहे हैं और उन भ्रमण में होने वाले व्यय की कोई प्रतिपूर्ति नहीं हो रही है। इससे अभियंताओं में आक्रोश के साथ ही निराशा का भाव भी उत्पन्न हो रहा है और कार्यों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *