अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल की जिला कार्यकारिणी ने आयोजित किया सम्मान समारोह
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल की जिला कार्यकारिणी ने आयोजित किया सम्मान समारोह
प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल पैन्यूली एवँ प्रशासनिक अधिकारी कुलवीर रमोला को किया गया सम्मानित।
देहरादून।अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद टिहरी गढ़वाल की जिला कार्यकारिणी के द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरेन्द्र नगर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी को भारतीय जनता पार्टी (शिक्षक प्रकोष्ठ) का जिला संयोजक मनोनीत होने पर पुष्प गुच्छ एवँ शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया । समारोह को संबोधित करते हुए अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत एवँ ज़िला मंत्री नवीन बडोनी ने कहा कि श्री महादेव मैठाणी को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत होने से अशासकीय शिक्षकों का सम्मान मिला है और इससे अशासकीय विद्यालयों एवँ शिक्षक कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण में मदद मिलेगी ।
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरेन्द्र नगर में अशासकीय विद्यालयों के निवर्तमान पटल प्रभारी श्री अनिल पैन्यूली की पदोन्नति इसी कार्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर होने पर उन्हें भी पुष्प गुच्छ एवँ शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा अशासकीय पटल प्रभारी रहने पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रसंशा की गई साथ ही भविष्य में भी अशासकीय विद्यालयों के कार्यों में सहयोग का अनुरोध किया गया।
अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों का नए पटल प्रभार मिलने पर श्री कुलवीर रमोला का पुष्गुच्छ एवँ शॉल भेंटकर स्वागत किया गया तथा उन्हें अशासकीय विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया । उनके द्वारा आश्वस्त किया गया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा ।
सम्मान समारोह में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री एवँ भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महादेव मैठाणी, अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री सुनील पैन्यूली, जिलाध्यक्ष टिहरी गढ़वाल शिव सिंह रावत ज़िला मंत्री नवीन बडोनी, उत्तम सिंह नेगी, देनेश सेमवाल आदि कई शिक्षक उपस्थित थे।

