जून 2027 तक कई वरिष्ठ IAS अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त, प्रशासनिक फेरबदल तय

0
sachiv-walay3224575282603224592-1 (1)

जून 2027 तक कई वरिष्ठ IAS अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त, प्रशासनिक फेरबदल तय

देहरादून। उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा में वर्ष 2027 के दौरान कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति प्रस्तावित है, जिससे शीर्ष स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना है।
वर्तमान मुख्य सचिव आनंद वर्धन जून 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। इसी क्रम में सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी विनय शंकर पांडेय और सुरेश नारायण पांडेय भी जून 2027 में अपनी सेवाओं से विदा लेंगे।

इनसे पहले सचिव स्तर के अधिकारी उमेश नारायण पांडेय फरवरी 2027 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की इन सेवानिवृत्तियों के बाद शासन स्तर पर नए अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed