सामाजिक न्याय के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध, उत्तराखण्ड में विकास कार्यों की सराहना: रामदास अठावले

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

सामाजिक न्याय के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध, उत्तराखण्ड में विकास कार्यों की सराहना: रामदास अठावले

दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर देहरादून पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री, जन-धन और मुद्रा योजना की उपलब्धियां गिनाईं

देहरादून।भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर शुक्रवार को देहरादून पहुंचे। बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की सामाजिक न्याय, समावेशी विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रहा है।

अठावले ने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देशभर में करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत देश में 58.30 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें उत्तराखण्ड के 40.91 लाख खाते शामिल हैं। वहीं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत देशभर में 58.31 करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत किए गए हैं, जबकि उत्तराखण्ड में 36.87 लाख लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया गया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना अच्छा मित्र बताते हुए उनके नेतृत्व में राज्य में संचालित विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed