शिक्षा मंत्री से मिले अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी, मांगपत्र पर जल्द होगी बिंदुवार चर्चा

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

शिक्षा मंत्री से मिले अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी, मांगपत्र पर जल्द होगी बिंदुवार चर्चा

देहरादून। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिक्षा मंत्री से उनके शासकीय आवास यमुना कॉलोनी में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में तैयार किए गए संघ के मांगपत्र को भी शिक्षा मंत्री को सौंपा। मांगपत्र पर शिक्षा मंत्री ने गंभीरता से विचार करते हुए सचिव शिक्षा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सचिव शिक्षा के साथ अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मांगपत्र में शामिल सभी बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा कर उनके निस्तारण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री के सकारात्मक आश्वासन पर आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित शिक्षक हितों से जुड़े विषयों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष अनिल नौटियाल, प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, जिला संरक्षक देहरादून आरसी शर्मा, जिलाध्यक्ष देहरादून दिनेश डोबरियाल, जिला मंत्री महावीर सिंह मेहता, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग बलवीर सिंह रौथाण, पूर्व जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल मनमोहन सिंह रौतेला, जिला मंत्री चमोली दीप चन्द्र सती, विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *