8 अधिशासी अभियंताओं के तबादले, तत्काल नई तैनाती के निर्देश

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

8 अधिशासी अभियंताओं के तबादले, तत्काल नई तैनाती के निर्देश

देहरादून। कार्यहित में लोक निर्माण विभाग (लो.नि.वि.) ने तत्काल प्रभाव से 8 अभियंताओं के स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। स्थानांतरित किए गए अभियंताओं में अधिशासी अभियंता के साथ एक सहायक अभियंता भी शामिल हैं। विभाग ने सभी अभियंताओं को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश के अनुसार श्री मनोज दास, अधिशासी अभियंता को विभागाध्यक्ष कार्यालय, लो.नि.वि., देहरादून से प्रान्तीय खण्ड, लो.नि.वि., रुद्रप्रयाग भेजा गया है। श्री रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता को एडीबी खण्ड, लो.नि.वि., रुद्रपुर से निर्माण खण्ड, लो.नि.वि., रामनगर स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में श्री मोहन चन्द्र पलड़िया, अधिशासी अभियंता को प्रान्तीय खण्ड, लो.नि.वि., चम्पावत से प्रान्तीय खण्ड, लो.नि.वि., रानीखेत भेजा गया है। श्री हितेश, अधिशासी अभियंता को निर्माण खण्ड, लो.नि.वि., लोहाघाट से प्रान्तीय खण्ड, लो.नि.वि., चम्पावत में तैनाती दी गई है।

श्री राकेश प्रकाश नैथानी, अधिशासी अभियंता को निर्माण खण्ड, लो.नि.वि., ऊखीमठ से प्रमुख अभियन्ता कार्यालय, देहरादून भेजा गया है। वहीं श्री दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता को प्रान्तीय खण्ड, नई टिहरी से प्रान्तीय खण्ड, लो.नि.वि., देहरादून स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *