दिव्यांग बच्चों के बीच CM धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

0
FB_IMG_1789544519913

दिव्यांग बच्चों के बीच CM धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और उनसे आत्मीयता से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा और आगे बढ़ने की क्षमता होती है। बच्चों को अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिलना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समान अवसर और सम्मान दिलाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों के बीच बिताए समय और उनके चेहरे की खुशी को मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन का विशेष उपहार बताया।

इस दौरान श्रीमती गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और संस्थान के शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *