उत्तराखंड शासन ने इन तीन अधिकारीयों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
देहरादून।उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए तीन अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के साथ नए दायित्व भी दिए गए हैं।
शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में नंदन सिंह डुंगरियाल को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के पद के साथ अब अपर सचिव, संस्कृति का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है। शासन के आदेश के बाद उनके जिम्मेदारी वाले विभागों का दायरा बढ़ गया है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत PCS अधिकारी कुसुम चौहान को GM पद की जिम्मेदारी के साथ विहित प्राधिकारी, राज्य संपत्ति विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे राज्य संपत्ति विभाग से जुड़े कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।
इसी क्रम में हाल ही में अपर सचिव पद पर पदोन्नत हुए सचिवालय सेवा के अधिकारी सुरेंद्र रावत को अपर सचिव, खनन के साथ अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। शासन की ओर से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने के बाद विभागीय स्तर पर कार्यों के संचालन में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
