मुख्य महाप्रबंधक, पेयजल निगम इं. कपिल सिंह की पहल: चार अनाथ बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे

0
IMG-20261002-WA0018

मुख्य महाप्रबंधक, पेयजल निगम इं. कपिल सिंह की पहल: चार अनाथ बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे

गांधी-शास्त्री जयंती पर पेयजल निगम निर्माण विंग ने बच्चों के लिए की सराहनीय पहल

मुख्य महाप्रबंधक इं. कपिल सिंह ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, आराघर को विद्यार्थियों की शिक्षा में तकनीकी सहयोग के लिए स्मार्ट टीवी प्रदान किया

देहरादून। मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय, निर्माण विंग, उत्तराखंड पेयजल निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक इं. कपिल सिंह सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य महाप्रबंधक इं. कपिल सिंह ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, आराघर को विद्यार्थियों की शिक्षा में तकनीकी सहयोग के लिए स्मार्ट टीवी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के नए और बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

इं. कपिल सिंह ने विद्यालय के चार ऐसे बच्चों, जिनके माता-पिता नहीं हैं, की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए और समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर इन चारों बच्चों को ट्रैक सूट और जूते भी प्रदान किए गए। पहल से बच्चों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और जरूरतमंद बच्चों के सहयोग की ऐसी पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *