पंचकूला में ‘नमो क्रिकेट लीग’, CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट

0
FB_IMG_1790992461750

पंचकूला में ‘नमो क्रिकेट लीग’, CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट

हरियाणा।पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। देशभर से 30 से अधिक टीमों ने इस लीग में हिस्सा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को ‘क्रिकेट को हां, नशे को ना’ का संदेश देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि खेल, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि यदि किसी चीज की लत लगानी है तो खेल और फिटनेस की लगाएं तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने का जुनून रखें।

धामी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में देश में लगातार नए अवसर बढ़ रहे हैं और गांवों व छोटे शहरों से निकलकर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा की खेल प्रतिभाओं का भी उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और युवाओं ने सामूहिक रूप से ‘नशे को ना, खेल को हां’ का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *