बीजेपी ने रुड़की मेयर गौरव गोयल को 6 साल के लिए निष्कासित किया

0
IMG-20220701-WA0110

रुड़की।रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल को बीजेपी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बीजेपी ने रुड़की मेयर गौरव गोयल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।

रुड़की मेयर गौरव गोयल पर आरोप है कि वे पार्टी विरोध गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं।इसीलिए उन पर ये कार्रवाई की गई है।रुड़की मेयर गौरव गोयल लगातार पार्टी विरोध बयान दे रहे थे और साथ ही निगम में उनका पार्टी के पार्षदों के साथ विवाद चल रहा है।

रुड़की मेयर की कुर्सी पर बैठने के बाद से ही गौरव गोयल का बीजेपी पार्षदों के साथ लगातार विवाद चल रहा है।इस वजह से कई बार रुड़की नगर निगम की बोर्ड बैठक भी नहीं हो पाई थी। बीजेपी ने रुड़की मेयर गौरव गोयल का पार्टी पार्षदों के साथ हुआ विवाद अनुशासनहीनता माना था, इसको लेकर उन्हें कई बार कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

बीजेपी ने रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी है।उन्होंने बताया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर ये मेयर गौरव गोयल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed