राष्ट्रीय

Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब

मुंबई।कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया। वहीं राजस्थान की रुबल शेखावत फर्स्ट रनर अप व उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनर अप रहीं।

रुबल शेखावत बनीं पहली रनर अप :

राजस्थान की रुबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 के फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया. वो खुद को एक जिज्ञासु छात्रा मानती हैं. रुबल को डांस करना, एक्टिंग करना, पेंटिंग करना और भी कई चीजों में उनकी रुचि है. इसके साथ ही उन्हें बैडमिंटन खेलना भी काफी पसंद है.

शिनाता चौहान बनीं दूसरी रनर अप

वहीं, उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान को फेमिना मिस इंडिया 2022 के सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया. शिनाता की उम्र बी महज 21 साल ही है. शिनाता खुद को जाहिर करना पसंद करती हैं. उन्हें म्यूजिक सुनना और अपने चाहने वालों से बातें करना काफी पसंद है. वो सेल्फ-केयर जैसी एक्टिविटीज से बहुत प्यार करती हैं.

मिस इंडिया 2022 का खिताब सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया है. रविवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया, जिसमें शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी को मिस इंडिया का ताज पहनाया गया. इस बार मिस इंडिया की दौड़ में 31 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला था, जिन्हें पीछे छोड़ते हुए सिनी शेट्टी ने खिताब जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *