CM पुष्कर ने पेयजल निगम के मुख्य अभियंता पर कार्रवाई के निर्देश दिए

0
Screenshot_20211225-133647_Chrome2

हल्द्वानी।काठगोदाम सर्किट हाउस में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मंडल के विकास कार्यों और आपदा से निपटने की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की।बैठक में पिथौरागढ़ से पेयजल निगम के सक्षम अधिकारी के नदारद रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया।

धामी ने कहा कि बैठक में कई ऐसे अधिकारी तैयारी करके नहीं आए थे। उनको अगली बैठक के लिए निर्देशित किया गया है कि वो पूरी तैयारी के साथ आएं।इस दौरान पेयजल निगम के मुख्य अभियंता बैठक में नहीं पहुंचे। जिस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा और साथ ही कार्रवाई के निर्देश भी दिए।इसके अलावा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वो अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *