डॉक्टर आरपी रतूड़ी और कमलेश रमन के इस्तीफे से कांग्रेस में हड़कंप, मनाने में जुटे दिग्गज
देहरादून।महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन और आरपी रतूड़ी के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. कांग्रेस ने पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं को मनाने की बात कही है।
आरपी रतूड़ी और कमलेश रमन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है।जिसके बाद कांग्रेस भी दोनों नेताओं के मान मनोव्वल में लग गई है।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी का कहना है कि कमलेश रमन और डॉक्टर आरपी रतूड़ी दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और दोनों महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।उन्होंने कहा कि उनकी ओर से टेलीफोन के माध्यम से डॉक्टर आरपी रतूड़ी से वार्ता हुई है और उन्हें अपने त्यागपत्र को लेकर पुनर्विचार किए जाने का आग्रह किया है।
महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में भी कांग्रेस में बगावत की खबरें आ रही हैं।गोवा में कुछ विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है. इधर, उत्तराखंड में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।यहां 40 सालों से पार्टी से जुड़े और प्रदेश प्रवक्ता रह चुके डॉ आरपी रतूड़ी और महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।जिससे कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है।