उत्तराखंड

पेयजल निगम में अभियंताओं के ट्रान्सफर के खेल में  भ्रष्टाचार की बू

देहरादून। उत्तराखंड पेयजल निगम अपनी कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। कभी काम को लेकर तो कभी ट्रांसफर पोस्टिंग के मामलों को लेकर। पेयजल निगम के एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बार मामला अधिशासी अभियंता के तबादलों का है। पेयजल निगम में तो शासन और प्रबंधन की नाक के नीचे तबादलों का खेल चल रहा है। भाजपा सरकार की जीरो टालरेंस नीति के दावे के बीच पेयजल नियम में अधिकारियों की मनमर्जी चल रही है। कार्य को लेकर पेयजल निगम कितना गंभीर है, इस बात का अंदाजा तो इसी से लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड पेयजल निगम में अधिशासी अभियन्ताओं के ट्रान्सफर में पेयजल निगम के ही कुछ अभियंताओं ने विभाग में ट्रान्सफर का खेल होने के आरोप लगाए हैं।उत्तराखंड पेयजल नियम में  अधिकारियों  का ट्रान्सफर एक  महीने  में  तीन  बार  हो रहा  है और  एक  अभियंता  का  देहरादून  से  टिहरी  और  टिहरी  से  पौड़ी  एक  ही  महीने  में  ट्रान्सफर  हुआ  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *