डिप्लोमा इंजीनियर संघ PWD ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया
चंपावत।शुक्रवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोनिवि कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र गिरी के नेतृत्व में डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने 21 सूत्रीय मांगों पर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक कार्य बहिकार किया। उन्होंने स्थानांतरण एक्ट में हो रही लापरवाही पर आक्रोश जताया। कहा कि लंबे समय से बीमार चल रहे अपर सहायक अभियंता गोविंद सिंह का स्थानांतरण न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
इसके साथ उन्होंने अपर सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंतों को प्रथम एसीपी का लाभ देने, अधीक्षण अभियंता के पद तक प्रोन्नति पाने के लिए प्रथम समान्तर गैलरी का गठन अन्य राज्यों की तर्ज पर करने, विभागीय कार्यों की जांच कार्य प्रगति के दौरान ही करने सहित 21 सूत्रीय मांगों पर प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोनिवि ने 21 सूत्रीय मांगों के संबंध में दो घंटे तक धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने मांगों पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।इस मौके पर जिला सचिव विमल भट्ट, तुला राम, प्रकाश नरियाल, नवीन चन्द्र, हरीश कुंवर, गोविंद सिंह, दीपक दताल, नीरज जोशी आदि मौजूद रहे।