क्राइम

इस अधिकारी को रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर।उधमसिंह नगर जिले में विजिलेंस की टीम ने बंदोबस्त पटवारी को गिरफ्तार किया है. बंदोबस्त पटवारी असरफ अली ने एक व्यक्ति से 9 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था. तभी विजिलेंस की टीम ने उसे धर दबोचा. इस मामले में एक और अधिकारी का नाम सामने आ रहा है।

विजिलेंस एसपी प्रहलाद नारायण मीणा के मुताबिक सितारगंज के पटवारी असरफ अली ने जमीन की दाखिल खारिज के लिए एक व्यक्ति से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. शिकायतकर्ता ने 6 हजार रुपए पटवारी असरफ अली को दे भी दिए थे, लेकिन इसके बाद भी पटवारी असरफ अली नहीं माना और पूरे 15 हजार रुपए लिए बिना काम करने को तैयार नहीं हो रहा था।

आखिर में परेशान होकर शिकायतकर्ता विजिलेंस से संपर्क किया और उन्हें अपनी परेशानी बताई. विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया।

शिकायतकर्ता 9 हजार रुपए लेकर पटवारी असरफ अली के घर पहुंचा. जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत के 9 हजार रुपए पटवारी असरफ अली को दिए, तभी विजिलेंस की टीम वहां पहुंच गई और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया. विजिलेंस के मुताबिक एक अन्य अधिकारी का भी नाम सामने आया है.

सितारगंज तहसील के बंदोबस्ती पटवारी को विजिलेंस की टीम ने 9 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी ने जमीन की दाखिल खारिज कराने को लेकर 15 हजार की रिश्वत मांगी थी. विजिलेंस की टीम गिरफ्तारी के बाद आरोपी पटवारी को अपने साथ हल्द्वानी लेकर गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *