उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सांत्वना देने पहुंचे DGP अशोक कुमार के घर

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के किशनपुर स्थित आवास पर जाकर उनकी माताजी सावित्री देवी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां सावित्री देवी की अस्थियों को बुधवार पूर्ण विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड में गंगा विसर्जित किया गया. हरकी पैड़ी पर सुबह 9:30 बजे डीजीपी अशोक कुमार, उनकी पत्नी अलकनंदा, बेटा शाश्वत और उनके बड़े भाई सुभाष गर्ग, नरेश गर्ग, छोटे भाई राकेश गर्ग, प्रेम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, भतीजा अभिषेक अस्थि कलश लेकर लेकर पहुंचे।

डीजीपी अशोक कुमार की मां सावित्री देवी की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं।लंबी बीमारी से जूझ रही सावित्री देवी का 24 जुलाई को निधन हो गया था। देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *