उत्तराखंड

सेवानिवृत्त हुए उत्तराखंड पेयजल निगम के महाप्रबंधक(निर्माण) इं. सुभाष चंद्रा,अधिकारी व कर्मचारियों ने दी विदाई

देहरादून।सरकारी सेवा से सेवामुक्त एक स्वत प्रक्रिया होती है। सभी को एक दिन सेवा मुक्त होना है, लेकिन सेवानिवृत्ति का वह क्षण बेहद सुखद होता है, जब बेदाग सेवानिवृति होने का अवसर प्राप्त हो।उत्तराखंड पेयजल निगम के महाप्रबंधक(निर्माण )इं. सुभाष चंद्रा आज रिटायर हो गए।पेयजल निगम अधिकारियों व कर्मियों ने उनकी सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी सेवा के दौरान विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी तनाव से काम नहीं किया। हर विकट परिस्थिति का सामना करते हुए काम को निरंतर करते गए सफलता प्राप्त की। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने का काम किया। उन्होंने निगम के हर छोटे-बड़े कर्मियों को सम्मान दिया। सेवानिवृत्त के अंतिम दिन तक भी अपने कार्यों को सरलता व सहजता के साथ पूरा किया।उत्तराखंड पेयजल निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस दौरान इंजिनीयर सुभाष चंद्रा के स्वस्थ्य मंगल जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *