उत्तराखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम धामी

दिल्ली।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने राष्ट्रपति को नारी शक्ति का प्रतीक बताया।सोशल मीडिया पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए सीएम धामी ने लिखा कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक हैं. नए भारत का निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्णता नारी शक्ति के योगदान के बिना असंभव है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं. नीति आयोग की बैठक में भाग लेने दिल्ली गए धामी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। सीएम धामी ने द्रौपदी मुर्मू को उनकी ऐतिहासिक विजय की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *