उत्तराखंड शासन में अफसरों की कमी बनेगी परेशानी,स्टडी लीव पर जाने को तैयार कुछ और IAS अफसर
देहरादून।उत्तराखंड के कुछ आईएएस अधिकारी स्टडी लीव पर जाने वाले हैं. IAS सौजन्या लाल बहादुर शास्त्री अकेडमी में प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं। जबकि, इससे पहले शासन के कुछ अधिकारी पहले से ही प्रतिनियुक्ति या स्टडी लीव पर गए हुए हैं। लिहाजा, शासन को ऐसे हालातों में अधिकारियों की कमी से दो चार होना पड़ सकता है।
आईएएस अफसर राधिका झा जल्द ही स्टडी लीव पर जाने वाली हैं। इतना ही नहीं अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव के भी स्टडी लीव पर जाने की चर्चा है। उधर, दूसरी तरफ एक दिन पहले ही आईएएस अफसर सौजन्या शासन से रिलीव हुई है।
सौजन्या लाल बहादुर शास्त्री अकेडमी में प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं।जबकि, इससे पहले शासन के कुछ अधिकारी पहले से ही प्रतिनियुक्ति या स्टडी लीव पर गए हुए हैं। लिहाजा, शासन को ऐसे हालातों में अधिकारियों की कमी से दो चार होना पड़ सकता है।
उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति और स्टडी लीव पर जाने का सिलसिला जारी है। खबर है कि अब शासन से दो और आईएएस अधिकारी स्टडी लीव पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. जबकि, एक दिन पहले ही आईएएस अफसर सौजन्या प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में उत्तराखंड को आईएएस अफसरों की कमी से दो-चार होना पड़ सकता है।

