उत्तराखंड

उत्तराखंड के इस IAS अधिकारी को जनता से पंगा लेना पड़ा महंगा,माफ़ी मांगी

अल्मोड़ा।वाहन पार्किंग को लेकर अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह का नैनीताल के सभासदों के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद सभी सभासदों ने मुख्य विकास अधिकारी के व्यवहार को लेकर धरना प्रदर्शन किया।मुख्य विकास अधिकारी के माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।

अपने पद की हनक दिखाना अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह को महंगा पड़ गया। गाड़ी पार्क करने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी का नगर पालिका सभासदों से विवाद हुआ।जिसके बाद सभासदों ने मल्लीताल पंत पार्क क्षेत्र में अधिकारी के खिलाफ किया प्रदर्शन भी किया।सभासद और फड़ व्यवसाई आईएएस अधिकारी के व्यवहार को लेकर गाड़ी के आगे धरने पर बैठ गए। सभी ने गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया।मामला बढ़ते देख अधिकारी ने सभासदों से अपनी गलती के लिए माफी मांगी. तब जाकर मामला शांत हुआ।

सभासद मनोज शाह जगाती ने बताया देर शाम एक फॉर्च्यूनर कार पंत पार्क क्षेत्र में गेट के आगे खड़ी की गई। जिससे क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया। जिस वजह से सभासद ने वाहन स्वामी से गाड़ी हटाने को कहा तो वाहन सवार व्यक्ति अपने आपको आईएएस अधिकारी बताते हुए उनसे बदसलूकी करने लगा. साथ ही उनका आधार कार्ड मांगते हुए उन्हें जेल भेजने की धमकी देना लगा।जिसके बाद सभासदों और क्षेत्रीय लोगों का पारा चढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *