राजनीति

अगला कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार या बाहरी, असमंजस बरकरार

दिल्ली।कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर एक बार फिर असमंजस बढ़ा है। दरअसल चुनाव की यह प्रक्रिया 21 अगस्त से प्रस्तावित थी जो अब संभव नहीं है। बताया जा रहा है कि इसे चुनाव टलने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी जिस तरह से मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक हैं, उन्हें पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। साथ ही वह युवाओं की भी पसंद हैं। कुछ समय पहले उन्होंने यह संकेत भी दिया था कि वह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। लेकिन स्पष्ट रूप से उन्होंने अभी हामी नहीं भरी है। यदि वह मना करते हैं, तभी किसी दूसरे वरिष्ठ चेहरे पर बात होगी। पार्टी के अंदर एक खेमा प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी बढ़ा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर एक बार फिर असमंजस बढ़ा है। दरअसल, चुनाव की यह प्रक्रिया 21 अगस्त से प्रस्तावित थी, जो अब संभव नहीं है। बताया जा रहा है कि इसे चुनाव टलने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। अगले कुछ दिनों में अधिसूचना हो सकती है। हालांकि, इसे लेकर असमंजस बरकरार है कि अगला अध्यक्ष कौन होगा। पार्टी के एक धड़े की ओर से राहुल गांधी को ही मनाने की कोशिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *