राष्ट्रीय

गृह मंत्री अमित शाह से साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR मिले

दिल्ली।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर जूनियर एनटीआर से मुलाकात की और उनके अभिनय की तारीफ की।साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर से बीते रविवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की थी।

अमित शाह तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।अमित शाह ने एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ में उनके अभिनय की तारीफ की है।वहीं, एनटीआर ने भी ट्विटर पर तस्वीरें शेयर इस मुलाकात को खुद के लिए एक सम्मान माना है।बता दें, एनटीआर और राम चरण स्टारर फिल्म आरआरआर इस साल 25 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *