यहां 11 सालों से फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

0
bgalthasha-mahal-garafatara_1661360742

ऋषिकेश।करीब 11 सालों से फर्जी दस्तावेज बनाकर ऋषिकेश में रह रही बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि उसने ऋषिकेश के पते पर न सिर्फ दस्तावेज बनवाए, बल्कि भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया। महिला को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि भारत सरकार से ओवरस्टे कर रहे लोगों के बारे में जानकारी मिली थी। सरकार के निर्देश पर सभी जगह ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच ऋषिकेश में भी ओवरस्टे करने वाली एक महिला सोनिया चौधरी के बारे में पता चला था। पुलिस और एलआईयू की टीम ने आवास विकास कॉलोनी, वीरभद्र रोड पर छापा मारा तो यहां से सोनिया चौधरी को हिरासत में ले लिया गया। उसके दस्तावेजों की जांच की गई तो उसके पास बांग्लादेशी पासपोर्ट मिला।

महिला यहां टूरिस्ट वीजा पर आई थी जो कि सितंबर 2011 में समाप्त हो चुका है। उसके बांग्लादेशी पासपोर्ट की वैधता भी 2014 में समाप्त हो चुकी है। हैरान करने वाली बात यह है कि उसने ऋषिकेश के पते पर न सिर्फ दस्तावेज बनवाए, बल्कि भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया। महिला को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed