दून विश्वविद्यालय में अब एमटेक की पढ़ाई भी,यहां पढ़ें जानकारी
देहरादून।दून विश्वविद्यालय में अब एमटेक की पढ़ाई भी शुरू की गई है। दो वर्ष के इस डिग्री पाठ्यक्रम के लिए 20 सीट निर्धारित की गई है। इसके लिए छह सितंबर तक आनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
एमटेक के लिए 20 सीट निर्धारित की गई हैं। इसमें प्रवेश के लिए छह सितंबर 2022 तक आनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। एमटेक में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विवि से कम से कम 60 प्रतिशत अंक से बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) उत्तीर्ण होना चाहिए।
इसके अलावा वो छात्र भी प्रवेश ले सकते हैं, जिन्होंने बीटेक (साइंस एंड इंजीनियरिंग, आइटी, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग) या एमसीए अथवा एमएससी (कंप्यूटर साइंस, इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी, स्टेटिटिक्स, आपरेशनल रिसर्च) में से किसी एक पाठ्यक्रम को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया हो। अभ्यर्थी वेबसाइट https://doonuniversity.ac.in पर प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
दून विश्वविद्यालय में चालू शिक्षा सत्र से एमटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) का पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया है। दो वर्ष के इस डिग्री पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से क्लाउड कंप्यूटिंग और डाटा साइंस में स्पेशलाइजेशन दिया जाएगा।

