उत्तराखंड

उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने ऊर्जा निगम के MD का किया सम्मान

देहरादून।ऊर्जा के तीनों निगमों के इंजीनियरों को प्रमोशन और पुरानी एसीपी का लाभ देने पर उत्तरांचल पावर इंजीनियर एसोसिएशन ने प्रबंधन का आभार जताया है। एमडी यूपीसीएल और UJVNL का सम्मान किया। राजधानी में एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में यूपीसीएल,UJVNL, PITCUL से जुड़े इंजीनियर मौजूद थे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिकेय दुबे ने कहा कि एसोसिएशन ने लंबी लड़ाई लड़ने के बाद पुरानी एसीपी का अधिकार वापस पाया है। इस लड़ाई में तीनों निगमों के प्रबंधन का भी साथ मिला है। पुरानी एसीपी का लाभ मिलने से इंजीनियर को आर्थिक नुकसान से नहीं जूझना पड़ रहा है। इसी के साथ इंजीनियर के खाली पदों पर प्रमोशन भी कर दिए गए हैं।इस लिए भी प्रबंधन का आभार जताया गया।

इस अवसर पर एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार यादव, एमडी UJVNL संदीप सिंघल, निदेशक अजय अग्रवाल, अध्यक्ष कार्तिक दुबे, महासचिव अमित रंजन, पंकज कुलश्रेष्ठ एम.आर आर्य,एन.एस.बिष्ट, अनिल मिश्रा, युद्धवीर सिंह तोमर, मुकेश कुमार, जतिन सैनी,सौरभ पांडेय आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *