CM धामी के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग,ये है वजह
हल्द्वानी।खराब मौसम की वजह से हल्द्वानी के गौलापार हेलीपैड पर सीएम पुष्कर धामी की हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सीएम धामी ने नैनीताल के लिए उड़ान भरी थी।
जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से हल्द्वानी के गौलापार हेलीपैड पर उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। हेलीपैड से सीएम धामी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के रवाना हो गए हैं। जहां वो सिरसा में हुए सड़क हादसे में घायलों से मुलाकात करेंगे।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की हल्द्वानी के गौलापार हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।बताया जा रहा है कि सीएम धामी नैनीताल के लिए उड़ान भरे थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनकी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

